नॉर्दर्न वॉरियर्स ने दिल्ली बुल्स को हराया, दूसरी बार अबु धाबी टी10 चैंपियन

अबु धाबीनॉर्दर्न वॉरियर्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल में दिल्ली बुल्स को आठ विकेट से हराकर की ट्रोफी दूसरी बार अपने नाम की। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश थिकशाना (14 रन देकर तीन विकेट), तेज गेंदबाज धनंजय लक्षण (14 रन देकर दो विकेट) और संयुक्त अरब अमीरात के मीडियम पेसर जुनैद सिद्दिकी (19 रन देकर दो विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन से वॉरियर्स ने दिल्ली को 9 विकेट पर महज 81 रन बनाने दिए। वॉरियर्स टीम ने टॉस जीता और दिल्ली बुल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली बुल्स के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें अफगानिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नबी 10 गेंद में 21 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (13) और वेस्टइंडीज के इविन लुईस (10) दोहरे अंक में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज थे। इसके बाद वॉरियर्स ने यह लक्ष्य आसानी से 10 गेंद रहते हासिल कर लिया, उसने केवल दो विकेट गंवाए। सलामी बल्लेबाज वसीम मोहम्मद ने 27 जबकि वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों निकोलस पूरन ने 12, लेंडल सिमन्स ने नाबाद 14 और रोवमैन पावेल ने नाबाद 16 रन बनाए। नॉर्दर्न वॉरियर्स टूर्नमेंट के 2018 चरण में चैंपियन बना था, उसके बाद यह उसका दूसरा टी10 खिताब है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p5SiUN

Comments

Popular posts from this blog

पंत के विकेट गंवाने से 'नाराज' पुजारा, बोले-शॉट सिलेक्शन को लेकर समझदार बनें

उत्तराखंड में आपदा, ऋषभ पंत ने की प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना

स्पिन के खिलाफ कोहली से बेहतर जो रूट, माइकल वॉन ने फैक्ट के साथ किया दावा