रावलपिंडी टेस्ट : पाक ने दिया 370 का टारगेट, साउथ अफ्रीका के मार्कराम और डुसेन जमे
रावलपिंडीऐडन मार्कराम और रेसी वान डेर डुसेन की आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान () के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीदों को जीवंत रखा। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 370 रन का टारगेट दिया और मेहमान टीम ने चौथे दिन रविवार को एक विकेट पर 127 रन बनाए। मार्कराम और डुसेन जमेमार्कराम (59*) और वान डेर डुसेन (48*) दोनों दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे हुए थे। दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 94 रन की साझेदारी कर चुके हैं। पहला टेस्ट सात विकेट से गंवाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने 18 साल से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं गंवाई है। उसने इस सीरीज को भी बराबरी पर लाने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अंतिम दिन बल्लेबाजी की अनुकूल दिख रही पिच पर उसे जीत के लिए 243 और रन की जरूरत है। देखें, पाकिस्तान ने दिया 370 रन का टारगेटइससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने करियर का पहला नाबाद शतक जड़ा और नौमान अली के साथ नौवें विकेट के लिए रेकॉर्ड साझेदारी की जिससे पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 298 रन बनाए। रिजवान ने 204 गेंद में 15 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान ने 272 रन का स्कोर बनाया। जल्दी आउट हुए एल्गरलक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने डीन एल्गर (17) का विकेट गंवाकर चाय तक एक विकेट पर 37 रन बनाए। एल्गर ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया। मार्कराम और वान डेर डुसेन ने अंतिम सत्र में स्पिनर नौमान और पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाजों हसन अली और फहीम अशरफ को निशाना बनाते हुए उनके खिलाफ 17 चौके मारे। 22 गेंदों में खोला मार्कराम ने खाता मार्कराम ने खाता खोलने के लिए 22 गेंदों का सामना किया लेकिन लय में आने के बाद खुलकर शॉट खेले। उन्होंने खाता खोलने के बाद अगली 49 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। वान डेर डुसेन ने भी अच्छे ड्राइव और पुल शॉट मारे और अपनी पारी में अब तक आठ चौके जड़ चुके हैं। पाकिस्तान ने इससे पहले दिन की शुरुआत छह विकेट पर 129 रन से की और उस समय उसकी बढ़त 200 रन की थी। रिजवान को निचले क्रम से अच्छा सहयोग मिला जिसमें साउथ अफ्रीका की खराब फील्डिंग का भी योगदान रहा। यासिर शाह ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 23 रन की पारी खेली। उन्होंने जॉर्ज लिंडे की गेंद पर आउट होने से पहले रिजवान के साथ 53 रन जोड़े। नौमान और रिजवान की रेकॉर्ड पार्टनरशिपनौमान ने इसके बाद 25 ओवर तक साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को परेशान किया। नौमान ने 78 गेंद में 45 रन की पारी खेलने के अलावा रिजवान के साथ रेकॉर्ड 97 रन की साझेदारी की। नौमान ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के मारे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से नौवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रेकॉर्ड इससे पहले अजहर महमूद और शोएब अख्तर के नाम था जिन्होंने 1998 में डरबन में 80 रन की साझेदारी की थी। रिजवान की पहली टेस्ट सेंचुरीरिजवान ने लंच से पहले 113 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर लिंडे की गेंद पर एक रन के साथ 185 गेंद में शतक बनाया। रिजवान ने दिन की शुरुआत तेज गेंदबाज एंनरिक नोर्त्जे की पहली गेंद पर कवर ड्राइव पर चौके के साथ की। उन्होंन स्पिनरों के खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए स्वीप और ड्राइव खेले। जॉर्ज लिंडे का 'पंच'पहले टेस्ट में 34 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले नौमान कागिसो रबाडा (34 रन पर दो विकेट) की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दे बैठे जिससे अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने 64 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि केशव महाराज ने 118 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2MJ7auP
Comments
Post a Comment