रवि शास्त्री ने रूट की क्यों थपथपाई पीठ, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली अपने 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ इतिहास रचने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने साल 2021 की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है। भारत (India vs England) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रूट ने पहली पारी में 218 रन की पारी खेली। रूट ने इस दौरान कई कीर्तिमान बनाए। 30 वर्षीय रूट के टेस्ट करियर की ये पांचवीं डबल सेंचुरी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रूट के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए। डॉम सिबले ने 87 जबकि बेन स्टोक्स ने 82 रन की पारी खेली। रूट की इस विशेष उपलब्धि के लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shashtri) ने उन्हें बधाई दी। चेन्नै टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले नेट सेशन के दौरान शास्त्री ने रूट से हाथ मिलाकर उनकी पीठ थपथपाकर बधाई दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शास्त्री इंग्लिश कप्तान जो रूट को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए गए 578 रन के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत ने अपने चार टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज 73 रन के स्कोर पर गंवा दिए, इसमें कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) , अजिंक्य रहाणे, ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Shubman Gill) के विकेट शामिल थे। इसके बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन जोड़े। पंत 88 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए वहीं पुजारा ने 143 गेंदों पर 173 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YV2814

Comments

Popular posts from this blog

पंत के विकेट गंवाने से 'नाराज' पुजारा, बोले-शॉट सिलेक्शन को लेकर समझदार बनें

उत्तराखंड में आपदा, ऋषभ पंत ने की प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना

स्पिन के खिलाफ कोहली से बेहतर जो रूट, माइकल वॉन ने फैक्ट के साथ किया दावा