स्पिन के खिलाफ कोहली से बेहतर जो रूट, माइकल वॉन ने फैक्ट के साथ किया दावा
चेन्नैइंग्लैंड के कप्तान की अक्सर तुलना भारतीय कप्तान से की जाती है। रन मशीन कहे जाने वाले इन प्लेयर्स को लेकर तमाम दिग्गज अपनी राय भी रखते हैं। इस क्रम में इंग्लैंड के कप्तान ने एक फैक्ट बताते हुए दावा किया है कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जो रूट विराट कोहली की अपेक्षा कहीं बेहतर बल्लेबाज हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'जो रूट का टेस्ट में स्पिन के खिलाफ औसत 70.7 का है, जबकि कोहली का 69 है। अगर ऑफ स्पिन की बात करें तो रूट का औसत बढ़कर 71.2 हो जाता है। दूसरी ओर कोहली का औसत कम होकर 53.1 का रहता है। इसलिए जो रूट स्पिन के खिलाफ विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज हैं उल्लेखनीय है कि जो रूट ने भारत के खिलाफ अपने करियर के 100वें टेस्ट में 218 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर का आगाज भी भारत के खिलाफ 2012 में किया था। पढ़ें- उन्हें फैब फोर में विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ शामिल किया जाता है। पिछली 3 पारियों में लगातार तीन शतक, जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं, की बदौलत उन्होंने फैब-फोर में अपना दावा और भी मजबूत किया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39TFgVV
Comments
Post a Comment