चेन्नै टेस्ट में शांत पुजारा क्यों हो गए गुस्सा, पैड पर दे मारा बैट, देखिए वीडियो
चेन्नैटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज को शांत और संयमित बल्लेबाजों में गिना जाता है। वह मैदान पर आक्रामक नजर नहीं आते हैं और उनकी पारी में भी उनका यही अंदाज दिखता है लेकिन चेन्नै टेस्ट की पहली पारी में वह कुछ 'गुस्सा' हो गए। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 257 रन बनाए और वह अभी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें कप्तान जो रूट (218) का दोहरा शतक अहम रहा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन भारतीय गेंदबाजों के संघर्ष करने के बाद दारोमदार बल्लेबाजों पर था। ऐसे में जब भारत के 4 विकेट 73 रन तक गिर गए तो पुजारा पर सभी की नजरें टिकी थीं। पुजारा (73) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (91) ने शतकीय साझेदारी भी की लेकिन दोनों ही शतक से चूक गए और एक के बाद एक के अंदाज में पविलियन लौट गए। पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट हुए। डॉम बेस की शार्ट पिच गेंद पर उनका पुल शॉट शार्ट लेग पर खड़े फील्डर के कंधे से टकराकर हवा में लहराया और आसान कैच में बदल गया। इस तरह से आउट होने पर पुजारा की खीझ साफ दिख रही थी। वह जैसे ही अपना कैच रोरी बर्न्स को लपकते हुए देखे, उन्होंने अपना बल्ला पैड पर मारा और निराश होकर पविलियन लौटे। पुजारा ने 73 रन की अपनी पारी में 143 गेंदें खेलीं और 11 चौके लगाए। वॉशिंगटन सुंदर (33*) और रविचंद्रन अश्विन (8*) ने तीसरे दिन के अंतिम 17 ओवरों में भारत को कोई झटका नहीं लगने दिया और इस बीच 32 रन जोड़े। इससे लगा कि इंग्लैंड के मजबूत स्थिति में पहुंचने से भारत अब इस मैच में ड्रॉ के लिए खेलने की कोशिश करेगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YQrRYk
Comments
Post a Comment