India vs England: चेन्नै टेस्ट के तीसरे दिन की 5 खास बातें

भारत ने अपने टॉप 5 में से 4 विकेट 73 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा सस्ते में पविलियन लौट गए। युवा ओपनर शुभमन गिल अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 29 रन बनाकर आउट हो गए।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम (India vs England) की पहली पारी लड़खड़ा गई है। चेन्नै के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जारी 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय वॉशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। कैसा रहा चेन्नै टेस्ट का तीसरा दिन, इन पांच प्वाइंट्स के जरिए जानिए।


India vs England: कैसा रहा चेन्नै टेस्ट का तीसरा दिन, इन 5 पॉइंट्स में जानिए

भारत ने अपने टॉप 5 में से 4 विकेट 73 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा सस्ते में पविलियन लौट गए। युवा ओपनर शुभमन गिल अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 29 रन बनाकर आउट हो गए।



पंत 9 रन से शतक चूके, बनाया ये रेकॉर्ड
पंत 9 रन से शतक चूके, बनाया ये रेकॉर्ड

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) घरेलू सरजमीं पर अपनी शुरुआती तीन पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने भारत में खेली गई अपनी पहली तीन पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पांच पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल है।



पुजारा ने ठोका 29वां अर्धशतक
पुजारा ने ठोका 29वां अर्धशतक

शानदार लय में दिख रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 143 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके शामिल थे। पुजारा के टेस्ट करियर का यह 29वां अर्धशतक है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बेस ने रोरी बर्न्स के हाथों कैच कराया।



पुजारा और पंत ने 124 रन की साझेदारी की
पुजारा और पंत ने 124 रन की साझेदारी की

टीम इंडिया की 'नई दीवार' चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। दोनों भारतीय टीम के कुल स्कोर को 200 के करीब ले गए। पुजारा ने 73 रन बनाए।



पंत ने टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक ठोका
पंत ने टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक ठोका

ऋषभ पंत 88 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस विस्फोटक पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। बेहतरीन लय में दिख रहे पंत को डॉम बेस ने जैक लीच के हाथों कैच कराया। पंत ने अपने टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक पूरा किया।



भारतीय पेसर्स और स्पिनर्स ने बांटे 5-5 विकेट
भारतीय पेसर्स और स्पिनर्स ने बांटे 5-5 विकेट

कप्तान जो रूट के 218, डोमिनिक सिबली के 87 और बेन स्टोक्स के 82 रन के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने तीन तीन विकेट लिए जबकि ईशांत और शाहबाज नदीम के खाते में दो दो विकेट गए।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39V1eaR

Comments

Popular posts from this blog

पंत के विकेट गंवाने से 'नाराज' पुजारा, बोले-शॉट सिलेक्शन को लेकर समझदार बनें

उत्तराखंड में आपदा, ऋषभ पंत ने की प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना

स्पिन के खिलाफ कोहली से बेहतर जो रूट, माइकल वॉन ने फैक्ट के साथ किया दावा