वीडियो- पंत ने लगाई चेन्नै में छक्के की झड़ी, T20 स्टाइल में जड़ दी टेस्ट में फिफ्टी
चेन्नैइंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। भारत ने इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (29), कप्तान विराट कोहली (11) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के विकेट जल्दी गिर गए और भारत दबाव में आ गया। इसके बाद मैदान पर उतरे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उन्होंने टी-20 अंदाज में बैटिंग शुरू की। 30वें ओवर में जोफ्र आर्चर को लगातार दो चौके जड़ते हुए हाथ खोले तो 32वें ओवर में जैक लीच को मिडविकेट पर दो लगातार छक्के जड़ते हुए भारत पर सब दबाव खत्म कर दिया। पंत यहीं नहीं रुके। उन्होंने 24वें और 34वें ओवर में लीच को एक-एक छक्का और लगाया। उन्होंने 40 गेंदों में चौका जड़ते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। इस तरह उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम इंडिया को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। इससे पहले इंग्लैंड को 578 रनों पर आलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम के 19 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने नौ गेंदों पर एक चौके के सहारे मात्र छह रनों का योगदान दिया। पढ़ें- रोहित को जोफ्रा आर्चर ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। रोहित के आउट होने के बाद गिल लंच से पहले ही आर्चर का दूसरा शिकार बन बैठे। वह भारतीय टीम के 44 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। आर्चर ने गिल को जेम्स एंडरसन के हाथों शानदार कैच करवाया। गिल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। पढ़ें- इसके बाद कोहली 11 रन बनाकर डोम बेस की गेंद पर आउट हुए तो रहाणे को भी डोम बेस ने आउट किया। यहां स्कोर 4 विकेट पर 73 रन हो गए थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2N0JuC4
Comments
Post a Comment