Posts

Showing posts from February, 2021

BAN vs WI: कभी तूफान में फंसे थे वेस्टइंडीज की नैया पार लगाने वाले काइल मेयर्स

Image
चिटगांव काइल मेयर्स (Kyle Mayers) सात फरवरी से पहले अनजाना सा नाम थे लेकिन अब क्रिकेट की दुनिया उन्हें अच्छी तरह जानती है। बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव (Chattogram) में उन्होंने जिस तरह की पारी खेली वह इतिहास में दर्ज हो गई। अपने ही पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने दोहरा शतक (नाबाद 210) रन बनाकर अपनी टीम को 395 रन का रेकॉर्ड (Highest Run Chase in Asia) लक्ष्य हासिल करने में मदद की। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा लक्ष्य था। यह एशिया में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा टारगेट भी था। मेयर्स कामयाबी से लक्ष्य हासिल करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी (Double Hundred Kyle Mayers) हैं। साल 2012 में वह वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम (West Indies U-19 Team) का हिस्सा थे। उस टीम में मौजूदा टेस्ट कप्तान क्रेग ब्राथवेट के साथ खेले थे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2009 में अंडर-15 टीम का हिस्सा थे जो पाकिस्तान और मलेशिया के दौरे पर गई थी। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कैरेबियन द्वीप बारबेडोस की कई टीमों के लिए खेले इसके बाद नवंबर 2015 में उन्होंने विंडवर्ड आइलैंड के लिए...

India-England Chennai Test : मोहम्मद सिराज ने पकड़ ली कुलदीप की कॉलर, वायरल वीडियो पर फैन्स की मांग- BCCI दे सफाई

Image
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन स्कोरकार्ड से ज्यादा चर्चा में एक वीडियो है। ये वायरल हो गया है। वीडियो ऐसा है जो पिच पर टीम इंडिया की पतली हालत को मैदान के बाहर और शर्मनाक बना रहा है। जो रूट की मार और हिमालय जैसे स्कोर के आगे बौने बने इंडियन बैट्समैन जब पैवेलियन लौट रहे थे तभी किसी ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसमें हालिया हीरो मोहम्मद सिराज और लगभग स्थायी तौर पर बाउंड्री के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे कुलदीप यादव के बीच जो हुआ वो हैरान करने वाला है। वीडियो में मोहम्मद सिराज ड्रेसिंग रूम में लौट रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। एक-एक खिलाड़ी अंदर जा रहे हैं और सिराज उनी पीठ थपथपा रहे हैं। तभी कुलदीप यादव का नंबर आता है और उसे देखते ही मानो सिराज आग बबूला हो जाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिराज ने कुलदीप की कॉलर या गर्दन पकड़ी और जोर से अपने नजदीक खींच लिया। गुस्से से लाल सिराज कुछ फट पड़ते हैं पर क्या कह रहे हैं ये वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा। इंग्लैंड के 578 रनों का पीछा करती हुई भारतीय टीम के छह विकेट 257 के स्कोर पर गिर चुके हैं। अप...

उत्तराखंड में आपदा, ऋषभ पंत ने की प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना

Image
चेन्नै उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में ग्लेशियर टूटने की रविवार को एक बुरी खबर आई। इसने अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ का रूप ले लिया जिसकी वजह से हिमालय की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची। बाढ़ के बाद करीब 50-100 लोग लापता हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना की। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेल रहे पंत ने उम्मीद जताई कि राहतकर्मी जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए सक्षम है। देखें- मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले ऋषभ पंत ने ट्वीट किया, 'उत्तराखंड में आई आपदा से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थनाएं। मुझे उम्मीद है कि जो बचाव अभियान चल रहा है, वह मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने में सक्षम है।' आपदा के चलते तपोवन-रैणी में स्थित पॉवर प्लांट पूरी तरह से बह गया है। परियोजना और इसके इर्द-गिर्द काम कर रहे करीब 50 से 100 लोग लापता हैं। हादसे के दौरान मलबा आने से तपोवन टनल में कई मजदूर दब गए हैं। मौके पर भेजी गई एन...

रावलपिंडी टेस्ट : पाक ने दिया 370 का टारगेट, साउथ अफ्रीका के मार्कराम और डुसेन जमे

Image
रावलपिंडी ऐडन मार्कराम और रेसी वान डेर डुसेन की आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान () के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीदों को जीवंत रखा। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 370 रन का टारगेट दिया और मेहमान टीम ने चौथे दिन रविवार को एक विकेट पर 127 रन बनाए। मार्कराम और डुसेन जमे मार्कराम (59*) और वान डेर डुसेन (48*) दोनों दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे हुए थे। दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 94 रन की साझेदारी कर चुके हैं। पहला टेस्ट सात विकेट से गंवाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने 18 साल से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं गंवाई है। उसने इस सीरीज को भी बराबरी पर लाने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अंतिम दिन बल्लेबाजी की अनुकूल दिख रही पिच पर उसे जीत के लिए 243 और रन की जरूरत है। देखें, पाकिस्तान ने दिया 370 रन का टारगेट इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने करियर का पहला नाबाद शतक जड़ा और नौमान अली के साथ नौवें विकेट के लिए रेकॉर्ड साझेदारी की जिससे पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 298 रन बनाए। रिजवान ने 204 गेंद में 15 चौकों की मदद से नाबाद 115...

पंत के विकेट गंवाने से 'नाराज' पुजारा, बोले-शॉट सिलेक्शन को लेकर समझदार बनें

Image
चेन्नै अनुभवी बल्लेबाज चाहते हैं कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी नैसर्गिक आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखें लेकिन उन्हें टीम की परिस्थितियों को सबसे ऊपर रखते हुए शॉट चयन को लेकर अधिक ‘समझदार’ होना होगा। इंग्लैंड की पहली पारी के 578 रन के जवाब में जब भारतीय टीम 73 रन पर चार विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी तब पुजारा (73) और पंत ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। पंत ने 88 गेंद में 91 रन की आक्रामक पारी खेली लेकिन अहम मौके पर डॉम बेस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डीप कवर पर कैच दे बैठे। दिन का खेल खत्म होते समय भारत का स्कोर छह विकेट पर 257 रन था। पढ़ें, पुजारा ने कहा, ‘यह उनका (पंत) नैसर्गिक खेल है, इसलिए हम उन्हें ज्यादा रोक नहीं सकते। वह बहुत रक्षात्मक नहीं हो सकते क्योंकि ऐसा करने से वह जल्दी आउट हो सकते हैं। यह (आक्रामक बल्लेबाजी) उनके खेल के लिए अच्छा है कि वह अपने शॉट्स लगाते रहते हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें बहुत सोच समझ कर शॉट चयन करना होगा।’ अपनी रक्षात्मक बल्लेबाजी के लिए जाने-जाने वाले पुजारा ने कहा, ‘पंत को यह समझने की जरूरत है कि कौन सा शॉ...

चेन्नै टेस्ट में शांत पुजारा क्यों हो गए गुस्सा, पैड पर दे मारा बैट, देखिए वीडियो

Image
चेन्नै टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज को शांत और संयमित बल्लेबाजों में गिना जाता है। वह मैदान पर आक्रामक नजर नहीं आते हैं और उनकी पारी में भी उनका यही अंदाज दिखता है लेकिन चेन्नै टेस्ट की पहली पारी में वह कुछ 'गुस्सा' हो गए। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 257 रन बनाए और वह अभी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें कप्तान जो रूट (218) का दोहरा शतक अहम रहा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन भारतीय गेंदबाजों के संघर्ष करने के बाद दारोमदार बल्लेबाजों पर था। ऐसे में जब भारत के 4 विकेट 73 रन तक गिर गए तो पुजारा पर सभी की नजरें टिकी थीं। पुजारा (73) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (91) ने शतकीय साझेदारी भी की लेकिन दोनों ही शतक से चूक गए और एक के बाद एक के अंदाज में पविलियन लौट गए। पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से आउट हुए। डॉम बेस की शार्ट पिच गेंद पर उनका पुल शॉट शार्ट लेग पर खड़े फील्डर के कंधे से टकराकर हवा में लहराया और आसान कैच में बदल गया। इस तरह से आउ...

नॉर्दर्न वॉरियर्स ने दिल्ली बुल्स को हराया, दूसरी बार अबु धाबी टी10 चैंपियन

Image
अबु धाबी नॉर्दर्न वॉरियर्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल में दिल्ली बुल्स को आठ विकेट से हराकर की ट्रोफी दूसरी बार अपने नाम की। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश थिकशाना (14 रन देकर तीन विकेट), तेज गेंदबाज धनंजय लक्षण (14 रन देकर दो विकेट) और संयुक्त अरब अमीरात के मीडियम पेसर जुनैद सिद्दिकी (19 रन देकर दो विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन से वॉरियर्स ने दिल्ली को 9 विकेट पर महज 81 रन बनाने दिए। वॉरियर्स टीम ने टॉस जीता और दिल्ली बुल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली बुल्स के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें अफगानिस्तान के हरफनमौला मोहम्मद नबी 10 गेंद में 21 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (13) और वेस्टइंडीज के इविन लुईस (10) दोहरे अंक में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज थे। इसके बाद वॉरियर्स ने यह लक्ष्य आसानी से 10 गेंद रहते हासिल कर लिया, उसने केवल दो विकेट गंवाए। सलामी बल्लेबाज वसीम मोहम्मद ने 27 जबकि वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों निकोलस पूरन ने 12, लेंडल सिमन्स ने नाबाद 14 और रोवमैन पावेल ने नाबाद 16 रन बनाए। नॉर्दर्न ...

चेन्नै टेस्ट : इंग्लैंड के विशाल स्कोर के बाद भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप, बैकफुट पर मेजबान

Image
चेन्नै टॉप ऑर्डर के ज्यादातर बल्लेबाजों की नाकामी, चेतेश्वर पुजारा के शतक का बढ़ता इंतजार और ऋषभ पंत का ‘नर्वस नाइंटीज’ से जुड़ता नाता .. ऐसे कारणों से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी रविवार को यहां बैकफुट पर रही। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 257 रन बनाए और वह अभी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों पर दारोमदार इंग्लैंड ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे कप्तान जो रूट (218) के दोहरे शतक के बाद डोमिनिक सिबली (87) और बेन स्टोक्स (82) के बड़े अर्धशतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन भारतीय गेंदबाजों के संघर्ष करने के बाद दारोमदार बल्लेबाजों पर था। सेंचुरी से चूके पंत और पुजारा केवल चेतेश्वर पुजारा (73) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (91) ही कुछ स्कोर बना पाए लेकिन ये दोनों भी तिहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। पिच अब भी बल्लेबाजी के लिए बुरी नहीं है लेकिन भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (6) और शुभमन गिल (29) को सुबह के सत्...

India vs England: चेन्नै टेस्ट के तीसरे दिन की 5 खास बातें

Image
भारत ने अपने टॉप 5 में से 4 विकेट 73 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा सस्ते में पविलियन लौट गए। युवा ओपनर शुभमन गिल अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 29 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम (India vs England) की पहली पारी लड़खड़ा गई है। चेन्नै के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जारी 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय वॉशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। कैसा रहा चेन्नै टेस्ट का तीसरा दिन, इन पांच प्वाइंट्स के जरिए जानिए। भारत ने अपने टॉप 5 में से 4 विकेट 73 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा सस्ते में पविलियन लौट गए। युवा ओपनर शुभमन गिल अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 29 रन बनाकर आउट हो गए। पंत 9 रन से शतक चूके, बनाया ये रेकॉर्ड ऋषभ पंत (Rishabh Pant) घरेलू सरजमीं पर अपनी शुरुआती तीन पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने भ...

रवि शास्त्री ने रूट की क्यों थपथपाई पीठ, जानें पूरी डिटेल

Image
नई दिल्ली अपने 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ इतिहास रचने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने साल 2021 की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है। भारत (India vs England) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रूट ने पहली पारी में 218 रन की पारी खेली। रूट ने इस दौरान कई कीर्तिमान बनाए। 30 वर्षीय रूट के टेस्ट करियर की ये पांचवीं डबल सेंचुरी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रूट के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए। डॉम सिबले ने 87 जबकि बेन स्टोक्स ने 82 रन की पारी खेली। रूट की इस विशेष उपलब्धि के लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shashtri) ने उन्हें बधाई दी। चेन्नै टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले नेट सेशन के दौरान शास्त्री ने रूट से हाथ मिलाकर उनकी पीठ थपथपाकर बधाई दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शास्त्री इंग्लिश कप्तान जो रूट को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए गए 578 रन के जवाब में टीम इंड...

डेब्यू टेस्ट, अनजान सा खिलाड़ी, डबल सेंचुरी और इतिहास ... चटगांव में यूं जीता वेस्टइंडीज

Image
चटगांव अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे काइल मेयर्स (Kyle Mayers Double Century) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद दोहरा शतक ठोक दिया और वेस्ट इंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में रविवार को तीन विकेट से शानदार जीत दिलाई। मेयर्स ने अकेले दम पर मोर्चा संभाले रखा और 310 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 20 चौके और 7 छक्के लगाए। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 430 रन बनाए। इसके बाद विंडीज टीम 259 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने फिर अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 223 रन बनाकर घोषित कर दी और मेहमान टीम को जीत के लिए 395 रन का टारगेट मिला। विंडीज टीम ने 7 विकेट खोकर 5वें दिन इसे हासिल कर लिया। देखें, 395 रन के टारगेट का पीछा करते हुए विंडीज टीम के 3 विकेट मात्र 59 रन तक गिर गए थे, लेकिन फिर बोनर (86) के साथ मेयर्स (Kyle Mayers) ने ना सिर्फ संभाला बल्कि जीत की राह भी सुनिश्चित कर दी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 216 रन की पार्टनरशिप भी की। बोनर ने 245 गेंदों की अपनी संयमित पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा। मेयर्स ने इसी के साथ इतिहास रच दिया और वह डेब्यू टेस्ट की ...

स्पिन के खिलाफ कोहली से बेहतर जो रूट, माइकल वॉन ने फैक्ट के साथ किया दावा

Image
चेन्नै इंग्लैंड के कप्तान की अक्सर तुलना भारतीय कप्तान से की जाती है। रन मशीन कहे जाने वाले इन प्लेयर्स को लेकर तमाम दिग्गज अपनी राय भी रखते हैं। इस क्रम में इंग्लैंड के कप्तान ने एक फैक्ट बताते हुए दावा किया है कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जो रूट विराट कोहली की अपेक्षा कहीं बेहतर बल्लेबाज हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'जो रूट का टेस्ट में स्पिन के खिलाफ औसत 70.7 का है, जबकि कोहली का 69 है। अगर ऑफ स्पिन की बात करें तो रूट का औसत बढ़कर 71.2 हो जाता है। दूसरी ओर कोहली का औसत कम होकर 53.1 का रहता है। इसलिए जो रूट स्पिन के खिलाफ विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज हैं उल्लेखनीय है कि जो रूट ने भारत के खिलाफ अपने करियर के 100वें टेस्ट में 218 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर का आगाज भी भारत के खिलाफ 2012 में किया था। पढ़ें- उन्हें फैब फोर में विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ शामिल किया जाता है। पिछली 3 पारियों में लगातार तीन शतक, जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं, की बदौलत उन्होंने फैब-फोर में अपना दावा और भी मजबूत किया है। from Cricket News in Hindi : Cricket ...

रूट ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखते रह गए रहाणे

Image
नई दिल्ली इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) बल्लेबाजी में दोहरा शतक जड़ने के बाद फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत (India vs England Test) के खिलाफ चेन्नै के चेपॉक में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रूट ने भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का एक हाथ से कैच लपककर खूब वाहवाही बटोरी। रूट ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए गए 578 रन के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे सेशन में कप्तान विराट कोहली (Vira Kohli) और उप कप्तान रहाणे के विकेट जल्दी जल्दी गवां दिए। ऑफ स्पिनर डॉम बेस (Dominic Bess) की गेंद को स्टेप आउट करने की कोशिश में रहाणे कवर की ओर खेल बैठे जिसे रूट ने अपनी बायीं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच किया। रहाणे को कुछ समय तक विश्वास ही नहीं हुआ। वह कुछ देर तक क्रीज पर खड़े होकर रूट को देखते रहे। 73 रन पर गिरा भारत का चौथा विकेट रूट ने अपने 100वें टेस्ट में पहली पारी में 218 रन की पारी खेली। रहाणे जब आउट हुए उस समय भारत का कुल स्कोर 73 रन था। तीसरे दिन सुबह जब खेल शुरू हुआ तब भारत ने इंग्लैंड के बचे दो विकेट जल्दी ...

वीडियो- पंत ने लगाई चेन्नै में छक्के की झड़ी, T20 स्टाइल में जड़ दी टेस्ट में फिफ्टी

Image
चेन्नै इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। भारत ने इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (29), कप्तान विराट कोहली (11) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के विकेट जल्दी गिर गए और भारत दबाव में आ गया। इसके बाद मैदान पर उतरे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उन्होंने टी-20 अंदाज में बैटिंग शुरू की। 30वें ओवर में जोफ्र आर्चर को लगातार दो चौके जड़ते हुए हाथ खोले तो 32वें ओवर में जैक लीच को मिडविकेट पर दो लगातार छक्के जड़ते हुए भारत पर सब दबाव खत्म कर दिया। पंत यहीं नहीं रुके। उन्होंने 24वें और 34वें ओवर में लीच को एक-एक छक्का और लगाया। उन्होंने 40 गेंदों में चौका जड़ते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। इस तरह उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम इंडिया को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। इससे पहले इंग्लैंड को 578 रनों पर आलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम के 19 रनो...

पंत की खराब विकेटकीपिंग पर फिर उठे सवाल, आसान स्टंपिंग का मौका गंवाया

Image
नई दिल्ली पिछले कुछ महीनों से विकेटकीपर (Rishbah Pant) की विकेटकीपिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पंत की विकेटकीपिंग कुछ खास नहीं रही, हालांकि इस दौरान उन्होंने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंत की खराब विकेटकीपिंग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत ने फिर स्टंपिंग मिस किया जिसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि ऋधिमान साहा को बतौर विकेटकीपर टीम में जगह मिलनी चाहिए। जैक लीच को स्टंप आउट करने से चूके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की गेंद पर जैक लीच (Jack Leech) ने स्टेप अप करने की कोशिश की लेकिन गेंद उछलकर सीधे विकेटकीपर के पास गई। पंत यहां स्टंप करने से चूक गए। पंत के पास गेंद को पकड़कर स्टंप करने का बहुत समय था लेकिन वह इसमें असफल रहे। गेंद पंत के गल्व्स को चूमकर छीटक गई। इसके बाद अश्विन दोनों हाथों को सिर पर मारते हुए दिखे। अश्विन के इस रिएक्शन को देख सोशल मीडिया पर फैंस ने इसबारे में अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इंग्लैंड की पहली पारी खत्म होने के बाद अश्विन क...

गौतम गंभीर नहीं चाहते हैं जसप्रीत बुमराह खेलें दूसरा टेस्ट, बताई वजह

Image
चेन्नै भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने 578 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया। कप्तान जो रूट ने जहां 218 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली तो भारत के लिए और आर. अश्विन ने 3-3 विकेट चटकाए। दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल बुमराह को हालांकि दूसरे टेस्ट में नहीं खिलाने की वकालत ने की है। पूर्व भारतीय ओपनर का मानना है कि बुमराह का दूसरे टेस्ट में नहीं खेलना भारत के लिए ही फायदेमंद रहेगा। दरअसल, उनकी दलील है कि बुमराह को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए बचाकर रखना चाहिए, जो डे-नाइट होगा। उन्होंने क्रिकइन्फो से कहा- मैं शत-प्रतिशत इस बात से सहमत हूं कि बुमराह को दूसरे टेस्ट के लिए आराम करना चाहिए। पढ़ें- गंभीर ने कहा- जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में नहीं खिलाना चाहिए। मेरे ख्याल से उन्हें भारत को तीसरे टेस्ट के लिए बचाकर रखना चाहिए। बुमराह इस सीरीज में X फैक्टर साबित होंगे। पढ़ें- उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम को भारत के दौरे पर चार टेस्ट, पाचं टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज से हो चुका है। चार में से...

रूट का कुछ यूं हुआ स्वागत, भारतीय मेहमानवाजी से खुश ECB ने कहा-थैंक्यू

Image
नई दिल्ली इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने भारत (IND vs ENG) के खिलाफ चेन्नै में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ टीम को मजबूती दी। अपने 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ने वाले रूट पहले बल्लेबाज हैं। रूट की डबल सेंचुरी का स्वागत होटल स्टाफ ने अनोखे ढंग से किया, जिसे बाद में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस खास मेहमानवाजी के लिए आभार जताया। ईसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड क्रिया है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम होटल लौट रहे हैं। होटल गेट के पास एक केक रखा है। इस दौरान सभी खिलाड़ी और वहां उपस्थित स्टाफ रूट के लिए जमकर तालियां बजा रहे हैं और वह केक काटने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ईसीबी ने भारतीय मेहमानवाजी के लिए थैंक्यू कहा है। चेन्नै टेस्ट की पहली पारी में रूट ने 218 रन बनाए। 30 वर्षीय रूट ने डॉम सिबले (Dominic Sibley) के साथ 200 रन की साझेदारी की। इसके बाद रूट और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने चौथे विकेट के लिए 124 रन जोड़े। रूट की डबल सेंचुरी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए। इंग्लैंड की...